3 महीने के बच्चे को पानी पिला सकते हैं क्या?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 11:32

मां के दूध में कई तरह के पोषक तत्व (Nutrients) होते हैं, जिसको पीने से शिशु (Baby) का विकास होता है. छह महीने की उम्र तक बच्चों को पानी (Water) नहीं पिलाना चाहिए. इससे उनका शारीरिक विकास (Physical Development) रुक सकता है.

मां के दूध में 80 फीसदी पानी होता है, इसलिए स्तनपान करने वाले बच्चों को अलग से पानी पिलाने की कोई जरूरत नहीं है. मां के दूध से ही बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है.

छह महीने से कम उम्र के बच्चों के लिए मां का दूध ही पर्याप्त होता है. 6 महीने से पहले बच्चे को पानी नहीं पिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आ सकती है. मां के दूध में पोषक तत्व होते हैं, जिससे बच्चे के शरीर का विकास होता है. इसलिए 6 महीने तक बच्चों को पानी देने से परहेज ही करना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info